UPSC Prelims 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर जिलों में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। रायपुर जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 8,449 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, प्रवेश जांच और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को भी सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो।


