Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) में बड़ा फेरबदल किए जाने की खबर है. विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा द्वारा जारी आदेश में कुल 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में जनसंपर्क सेवा के 20 प्रमुख अधिकारी शामिल हैं. इसी के साथ ही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.




