Weather News: दिल्ली एनसीआर में आज भी मौसम सुहावना बना हुआ है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. इसके साथ चल रही ठंडी हवाओं ने चिलचिलाती धूप और लू से राहत दी है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 3 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है. हालांकि, बिहार में लू का दौर एक बार फिर शुरू होने का अनुमान है. 31 मई से 2 जून के दौरान गुजरात में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है. राजस्थान में आज से धूल भरी आंधी का दौर शुरू होने की संभावना है, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड और हिमाचल में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.
Major Abhilasha Barak: देश का गौरव बनीं मेजर अभिलाषा बराक, UN देगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के मौसम की बात करें, तो अगले तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून को सुबह के समय दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दोपहर में हवा की गति बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. वहीं शाम और रात के समय हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर हो जाएगा और गति करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.
पहाड़ों पर बारिश का दौर कुछ दिन बना रहेगा
हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसे लेकर केदारनाथ यात्रा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 6 दिनों तक उत्तराखंड में बारिश का दौर बना रहेगा. 1, 5 और 6 जून को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है और इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 से 6 जून तक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 31 मई को, बिहार में 31 मई, 1 और 6 जून को, झारखंड में 31 मई से 6 जून तक, ओडिशा में 2 से 6 जून तक छिटपुट बारिश हो सकती है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है. बिहार में 4 जून से लू का दौर फिर से शुरू होने का अनुमान है. हालांकि, देश के ज्यादातर हिस्सों में 6 जून तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
यूपी में जारी रहेगा आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर
उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर और लंबा खिंच सकता है. मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और आंधी का दौर चल रहा है. इससे कई जनहानि हुई हैं, कुछ स्थानों पर फसल भी प्रभावित हुई है.
परदेस की महिमा चौधरी की बेटी निकली हॉलीवुड स्टार की हमशक्ल! शो आते ही इंटरनेट पर छाई अरियाना
मॉनसून कब आएगा?
दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल की तरफ आगे बढ़ रहा है, और अगले 3-4 दिन के अंदर केरल तट से टकरा सकता है. भारत मौसम विभाग ने रविवार को जारी अपने फोरकास्ट रिपोर्ट में कहा,”अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.” आम तौर पर मॉनसून सीजन 1 जून के आसपास शुरू होता है. लेकिन पिछले साल मानसून 1 जून, 2025 से 8 दिन पहले, 24 मई को ही केरल तट पर पहुंच गया था और मॉनसून ने औसत से 9 दिन पहले 29 जून को ही पूरे देश को कवर कर लिया था.