PM E-Bus In Rajasthan: कोटा शहर की सड़कों पर प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत में ई-बसों के संचालन को लेकर नगर निगम ने रूट निर्धारण कर लिया है। शहर में कोटा विकास प्राधिकरण की सीमा को कवर करते हुए 20 मार्गों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा। शहर में 100 ई-बसों का संचालन किया जाना है। सुभाष नगर के निकट नगर निगम की ओर से ई-बस स्टैण्ड का काम अंतिम चरण में चल रहा है। बस स्टैण्ड का काम पूरा करने की डेडलाइन जून 2026 है।
ऐसे में यहां बिल्डिंग साइड का काम, चार्जिंग स्टेशन, मुख्य द्वार समेत फिनिशिंग का काम शुरू हो गया है। बस स्टैण्ड का काम पूरा होने के साथ कोटा को ई-बसें मिल सकती है। ऐसे में इन बसों के संचालन के लिए चालक व परिचालक लगाने, बस के स्टॉपेज का काम किया जा रहा है, जबकि बसों के संचालन के लिए 20 रूट तय कर लिए गए है। कोटा में दो आकार की बड़ी व मीडियम साइज की बसों का संचालन यात्री भार के अनुसार किया जाएगा। बसों के संचालन के लिए शहर में भी प्रमुख स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे।
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: निजी स्कूल शिक्षकों को भी मिलेगा चाइल्ड केयर लीव का लाभ
प्रदूषण रोकने की कवायद
सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए ई-व्हीकल पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदूषण रोकने व डीजल की बचत को लेकर भी सरकार फोकस कर रही है। ऐसे में ई-बसों के संचालन की क्रियान्विती को लेकर भी कवायद युद्ध स्तर पर चल रही है।
KBSL के माध्यम से होगा संचालन
कोटा में नगर निगम की ओर से ई-बसों का संचालन कोटा बस सर्विस लिमिटेड (केबीएसएल ) के माध्यम से किया जाएगा। बाद में 8 शहरों में एक केन्द्रित एजेंसी के माध्यम से भी संचालित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
यहां इतनी चलेगी ई-बसें
राज्य के 8 शहरों को 1150 ई-बसें आवंटित की जाएगी। इसमें जयपुर में 450, जोधपुर और बीकानेर में 125-125, अजमेर, अलवर और कोटा में 100-100, उदयपुर सीकर और भीलवाड़ा में 50-50 ई-बस संचालित की जानी हैं। बसों का ट्रायल हो चुका है, चार्जिंग स्टेशन समेत अन्य सुविधाओं का विकास तेज गति से किया जा रहा है।
CG BREAKING: राजधानी की ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर, इलाके में अफरा-तफरी
इन मार्गों पर होगा ई-बसों का संचालन
- रेलवे स्टेशन से बंधा धर्मपुरा
- न्यू बस स्टैण्ड से बोराबास
- एरोड्राम, डीसीएम, भामाशाह मंडी, कॉमर्स कॉलेज, एरोड्राम तक
- एरोड्राम से रानपुर तक
- एरोड्राम से सोगरिया तक
- रायपुरा से भदाना तक
- झालीपुरा से अरण्डखेड़ा तक
- बडगांव से सीमलिया तक
- रेलवे स्टेशन से रावतभाटा रोड सि्थत कोलीपुरा गांव तक
- चंद्रेसल से आरके पुरम तक
- सोगरिया स्टेशन से अनंतपुरा तक
- न्यू बस स्टैण्ड से एरोड्राम सीएडी, सकतपुरा, थर्मल कॉलोनी, करणी माता, बडगांव, कुन्हाडी, अंटाघर, एसपी कार्यालय, 80 फीट रोड, न्यू बस स्टैण्ड
- नयापुरा से तालेड़ा तक
- नयापुरा से रडी-चड़ी फाटक तक
- एरोड्राम से धनेश्वर तक
- एरोड्राम से दरा जंक्शन तक
- बड़ तिराहे से शंभुपुरा एयरपोर्ट तक
- रेलवे स्टेशन से मुकुन्दरा विहार तक
- रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 4 से जीएडी सर्कल तक
- रायपुरा से सोगरिया स्टेशन तक


