Akasa Air Raipur: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके शुरू होने पर मुंबई के लिए 5 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। नई फ्लाइट को सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों की संख्या और संभावनाओं को लेकर सर्वे कर रहे है। इसके आधार पर फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि फिलहाल दफ्तर और एयरक्राफ्ट के साथ ही शेड्यूल को लेकर विचार किया जा रहा है। इसे पूरी तैयारी के बाद फ्लाइट के संचालन की अधिकृत रूप से घोषणा होगी।


