Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल
लंदन में होगी जबरदस्त टक्कर
बता दें, भारतीय टीम ने रॉटरडैम स्टेज का समापन नीदरलैंड्स पर 3-2 की शानदार जीत के साथ किया था। अब टीम अपने अभियान के आखिरी चार मुकाबलों के लिए लंदन पहुंच रही है, जहां उसका सामना इंग्लैंड और पाकिस्तान से होगा। जून 2026 भारत और पाकिस्तान की हॉकी प्रतिद्वंद्विता के लिए खास मायने रखता है। इसी महीने दोनों देशों की पहली भिड़ंत के 70 साल पूरे हो रहे हैं। 1956 मेलबर्न ओलंपिक के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर पहली बार इस ऐतिहासिक मुकाबले में जीत दर्ज की थी।
इसके बाद दोनों टीमें 182 बार और आमने-सामने आ चुकी हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। पाकिस्तान ने 84 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत के खाते में 71 जीत दर्ज हैं। 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, नए दौर की कहानी कुछ और ही कहती है। साल 2000 के बाद से भारत ने पाकिस्तान पर बढ़त बना ली है। इस दौरान भारत ने 41 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 38 जीत मिली हैं।
छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम
कब और कहां होगी भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत
भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी। वहीं, दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 जून को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा। इस मुकाबले का आगाज भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगा। इन मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। हॉकी फैंस TV पर स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2HD और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट पर भारत-पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठा पाएंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत सितंबर 2024 में हुई थी। अब करीब दो साल बाद दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम मौजूदा समय में शानदार लय में है और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीम को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं पाकिस्तान भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने के इरादे से उतरेगा। ऐसे में हॉकी प्रेमियों को अगले चार दिनों में दो ऐसे मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।