क्या कमजोर हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये बड़े संकेत
यहां पर भारी बारिश का अलर्ट
बिहार, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पुर्वानुमान के मुताबिक, आज महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। कोंकण क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने, तेज़ हवाओं और मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। मराठवाड़ा में बिजली कड़कने, हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
24 से 29 जून के दौरान झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश हो सकती है। 25-26 जून के दौरान बिहार में तेज़ हवाओं के साथ आंधी चल सकती है। हवा की स्पीड 50-60 किमी/घंटा तक हो सकती है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकता है।
दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली-NCR में बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 28 जून से पहले कोई खास बारिश होने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने की संभावना है। यानी दिल्ली के लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि 25 जून तक कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी आ सकती है।
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम
मुंबई में मानसून आ चुका है। मौसम विभाग ने आज मुंबई और पालघर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटे के दौरान यहां पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने बिजली कड़कने और 30-40 kmph की स्पीड से तेज़ हवाओं की भविष्यवाणी की है। लगभग दो हफ़्ते की सुस्ती के बाद महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से ज़ोर पकड़ लिया है और अगले कुछ दिनों में इसके पूरे राज्य में झमाझम बारिश की संभावना है।
RRB JE CBT 2: रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 2 जुलाई को होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश जारी रहने की संभावना है। भोपाल सहित मध्य ज़िलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिसके बाद बारिश की गतिविधि दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों की ओर बढ़ सकती है।