राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित अभ्यर्थियों के लिए जुलाई खास होगा। इसमें आयोग 10 हजार 549 पदों की भर्ती परीक्षा कराएगा। इनमें एक परीक्षा के लिए सर्वाधिक केंद्रों और संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। परीक्षाओं में 12.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने जनवरी-2026 से नवंबर तक 12 हजार 143 पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर पिछले साल दिसम्बर में जारी किया था। इसके तहत जून माह तक डिप्टी कमांडेंट और लेक्चरर आयुष, कनिष्ठ रसायनज्ञ, सहायक विद्युत निरीक्षक सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (मुख्य) परीक्षा, सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक कृषि अभियंता और प्राध्यापक, प्राध्यापक कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षाएं हो चुकी हैं। ये परीक्षाएं 7675 पदों के लिए कराई गई हैं।


