Rajasthan Teacher Transfer: लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड शिक्षकों की किस्मत किसी चाबी खोए ताले में बंद लग रही है। तबादलों की गली के रूप में निकली पीएमश्री स्कूलों की पहले चरण की भर्ती में उन्हें सीकर जिले में भी मनचाही जगह नहीं मिल सकी। आलम ये रहा कि नियुक्ति के लिए जिन 16 शिक्षकों ने आवेदन किया, उनमें से 15 के आवेदन ही रद्द हो गए। इससे महज एक शिक्षक को ही पीएमश्री स्कूल के बहाने घर के नजदीक आने का अवसर मिल सका।


