Rajasthan News : राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रदेश के शहरी विकास को एक नया मोड़ देते हुए सोमवार, 6 July की सुबह-सुबह एक बहुत बड़ी घोषणा की है। महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के 4 सबसे बड़े और महत्वपूर्ण शहरों- जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में स्थित प्रमुख सार्वजनिक पार्कों का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इन चारों पार्कों में केवल नाम ही नहीं बदले जाएंगे, बल्कि वहां आने वाली स्थानीय जनता और खासकर युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को समर्पित भव्य स्मारकों का निर्माण भी किया जाएगा।


