दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी स्कीम ‘महिला समृद्धि योजना’ की शुरुआत रक्षा बंधन से हो सकती है. इस योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपए तक की आमदनी वाली महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की घोषणा की गई थी. सूत्रों के मुताबिक इस योजना में देरी इसलिए हुई, क्योंकि गरीब महिलाओं की सालाना आमदनी का निर्धारण करने में वक्त लगा. इस योजना के तहत दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे में आ सकती है.
दरअसल, इस वर्ष पेश किए गए दिल्ली सरकार के बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था.वहीं, पिछले वर्ष कौन सी महिलाओं को इस स्कीम के तहत लाभ दिया जाए, इसके लिए मंत्रियों के ग्रुप का गठन किया गया था. अब उन की रिपोर्ट आ जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रक्षा बंधन के मौके पर इस योजना का शुभारंभ कर दिया जाएगा. लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसे डिजिटल ट्रांसफर के जरिए किया जाएगा.
ऐसा नहीं है कि सरकार दिल्ली के प्रत्येक महिला को महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये हर महीने देने जा रही है. बल्कि, सरकार ने इस योजना का लाभ देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जो इस प्रकार हैं.
इस योजना के लाभार्थियों की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
किसी भी तरह की सरकारी नौकरी, सरकारी पेंशन, आयकर दाता, चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए.
लाभार्थी का आधार बैंक खाते से जुड़ा हो और सरकारी राशन कार्ड होना चाहिए.
दिल्ली की रहने वाली हो और उम्र 21 से 60 साल के बीच हो.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।