राजस्थान सरकार की स्थानांतरण नीति के तहत निर्धारित अंतिम दिन स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। विभाग ने 1653 प्राचार्यों एवं समकक्ष अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति मिलने के बाद ही कार्यमुक्त किया जाएगा। सभी संबंधित कार्मिकों की कार्यमुक्ति और कार्यग्रहण की प्रक्रिया शालादर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी। यदि किसी विद्यालय में पूर्व से कार्यरत कार्मिक या अन्य कारणों से दोहरे पदस्थापन की स्थिति बनती है, तो पहले से पदस्थ कार्मिक को संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी के अगले आदेशों की प्रतीक्षा में कार्यमुक्त किया जाएगा।


