अब अवैध बोरवेल पर लगेगी लगाम! दिल्ली सरकार जल्द लागू करेगी नई वाटर मीटर पॉलिसी
बिजली विभाग में 214 अभियंताओं का तबादला
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने देर रात 214 सहायक अभियंता (AEN) और कनिष्ठ अभियंता (JEN) की लिस्ट निकाली। सरकार का सीधा फोकस फील्ड पर है। बिजली सप्लाई में सुधार, सतर्कता (Vigilance) और तकनीकी ऑडिट को मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
खासकर गोविंदगढ़, कोटपुतली, चौमूं, बयाना और अलवर जैसे इलाकों में तैनात इंजीनियरों को इधर-उधर किया गया है। प्रशासनिक सचिव बलदेवाराम धोजक ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि किसी को भी रिलीव होने में देरी नहीं करनी है। नए ठिकाने पर तुरंत ज्वाइनिंग देना अनिवार्य है, वरना सख्त एक्शन होगा।
राजफैड के GM बदले
सहकारिता विभाग में फील्ड से लेकर मुख्यालय तक 119 अफसरों की सूची जारी हुई है। राजफैड के महाप्रबंधक कार्तिकेय मिश्रा को अब जयपुर प्रधान कार्यालय भेजा गया है। उनकी जगह संदीप खंडेलवाल को राजफैड की कमान मिली है।
संयुक्त शासन सचिव प्रहलाद सहाय नागा की ओर से जारी आदेशों में कई अतिरिक्त रजिस्ट्रार और केंद्रीय सहकारी बैंकों के MD भी बदल दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार अब कामकाज में तेजी लाने के मूड में है।
Shraddha Walkar Case: जिस पर श्रद्धा के कत्ल का आरोप, वही कर रहा Sociology की पढ़ाई! एक अर्जी से टली कोर्ट की सुनवाई
पंचायत राज में भी बड़े बदलाव
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने भी पीछे न रहते हुए 101 अभियंताओं को नए जिलों में भेजा है। ललित कुमार महावर को अलवर से रैणी तो गिर्राज किशोर नांगला को सिणधरी से तिंवरी की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यभर में खाली पड़े पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों को भरने की कवायद पूरी हो गई है। अब देखना ये है कि इन नए चेहरों के आने से फील्ड में जनता की शिकायतें कितनी जल्दी दूर होती हैं।