Samay Raina: ‘यूथ आइकन बनने लायक नहीं…’ समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, 3 लाख का जुर्माना
पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वांचल की बात करें तो गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज,आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया जैसे जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है. उत्तर पश्चिम भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अभी बारिश के आसार कम हैं. पूर्वी राजस्थान में 15 से 20 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश अगले 5 दिनों में आने की संभावना है. गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज जैसे इलाकों में 15 से 17 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है.
पूर्वोत्तर में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से अगले सात दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश बढ़ने के आसार हैं. ओडिशा में भी 14 के बाद 15 जुलाई को भारी बारिश होने के आसार हैं.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश
लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में 18 से 20 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है. जबकि हिमाचल प्रदेश में 17 से 20 जुलाई तक मौसम पलटेगा और बारिश होगी. उत्तराखंड में 16 से 20 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं.
एमपी-छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 20 जुलाई के दौरान और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी 20 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में भी 17 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं भी 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है.
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ HPV टीकाकरण सप्ताह, जानें किन लड़कियों को लगेगा यह वैक्सीन और क्या हैं फायदे; पढ़ें पूरी डिटेल
बंगाल और सिक्किम में मॉनसून की बारिश
पूर्वी भारत की बात करें तो बंगाल, सिक्किम में 20 जुलाई के दौरान बारिश जारी रहने की संभावना है. ओडिशा और झारखंड में भी 18 से 20 जुलाई के दौरान बारिश होगी. बिहार में भी 16 जुलाई तक व्यापक बारिश होने की संभावना है.