राजस्थान में ड्राइविंग लाइसेंस पर नया नियम लागू, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को ट्रेनिंग के बाद ही मिलेगा DL वापस
IPS अनुष्ठा कालिया की सक्सेस स्टोरी
आईपीएस अनुष्ठा कालिया की सक्सेस स्टोरी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो सोचते हैं कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने और नेताओं से निपटने के लिए अफसर के पास कई सालों का अनुभव होना चाहिए. जबकि अनुष्ठा कालिया वो महिला पुलिस अफसर हैं, जिन्होंने न केवल महज 24 साल की उम्र में यूपीएससी निकाला बल्कि अपनी पहली ही पोस्टिंग में नेताओं को तगड़ा सबक भी सिखाया.
राजस्थान कैडर में 2022 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अनुष्ठा कालिया पिछले माह जून में तब चर्चा में आईं जब उन्होंने बीकानेर में स्थानीय नेताओं को सबक सिखाया. नेताओं और प्रदर्शनकारियों के साथ तीखी नोकझोंक का इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. राजस्थान में अपनी पहली ही फील्ड पोस्टिंग में उन्होंने जिस निडरता का परिचय दिया, उसकी हर तरफ तारीफ हुई. हर कोई उनको ‘लेडी सिंघम’ कहने लगा.
पूरा मामला यह था कि बीकानेर में बिजली कटौती के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए थे और स्थानीय नेताओं की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे थे. बतौर बीकानेर सदर एएसपी, आईपीएस अनुष्ठा कालिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थीं. तब महिला पुलिस अधिकारी को देखते ही प्रदर्शनकारी और तेज आवाज में नारेबाजी करने लगे.
ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल
IPS अनुष्ठा कालिया ने 24 की उम्र में पास की UPSC
बता दें कि आईपीएस अनुष्ठा कालिया का जन्म 18 नवंबर 1997 को दिल्ली के द्वारका में पिता पुष्पेंद्र कालिया व माता बेला देवी के घर में हुआ था. उनके पिता प्राइवेट नौकरी से रिटायर हो चुके हैं, जबकि माता मिनिस्ट्री ऑफ लॉ (कानून मंत्रालय) में सेवारत हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अपने पहले ही प्रयास में अनुष्ठा कालिया ने ऑल इंडिया लेवल पर 143वीं रैंक पाई और महज 24 की उम्र में आईपीएस बनीं. उनके पास बीटेक की डिग्री है.
यूपीएससी पास करने के बाद उनको AGMUT कैडर आवंटित हुआ था. शुरुआत में उन्होंने AGMUT कैडर के तहत अंडमान निकोबार में सेवाएं दीं. बाद में बैचमेट और आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ से शादी के आधार पर, 3 सितंबर 2025 को उनका कैडर बदलकर एजीएमयूटी से राजस्थान कर दिया गया. राजस्थान कैडर में आने के बाद 22 अक्टूबर 2025 को उन्हें बीकानेर सदर एएसपी के पद पर पहली पोस्टिंग मिली थी. जयपुर में उनकी यह दूसरी पोस्टिंग होगी. AGMUT कैडर में 75 RR बैच की IPS अनुष्ठा कालिया ने सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर के लिए IPS एसोसिएशन का ‘स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर’ भी जीता था.
आईपीएस पति से पोस्टिंग में 417 किलोमीटर की दूरी
बता दें कि आईपीएस अनुष्ठा कालिया के पति आईपीएस विशाल जांगिड़ मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं. इन्होंने यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 173वीं रैंक हासिल की थी. विशाल जांगिड़ भी पत्नी आईपीएस अनुष्ठा कालिया के साथ बीकानेर में 10वीं बटालियन, आरएसी (RAC) के पद पर तैनात थे. अब यहां से उनका तबादला प्रतापगढ़ एसपी के पद पर किया गया है. उदयपुर संभाग में आने वाले प्रतापगढ़ और जयपुर के बीच की दूरी 417 किलोमीटर है.