रायपुर: छत्तीसगढ़ के करदाता, विभागीय अधिकारी, अधिकृत प्रतिनिधि और वकील के लिए एक बड़ी खबर है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच 27 जुलाई से मामलों की सुनवाई शुरू करने जा रही है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के करदाता, विभागीय अधिकारी, अधिकृत प्रतिनिधि और वकील के लिए एक बड़ी खबर है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच 27 जुलाई से मामलों की सुनवाई शुरू करने जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रिब्यूनल की सुनवाई अभी इसके अस्थायी परिसर में शुरू होगी, जो कि नॉर्थ B-ब्लॉक, सेक्टर 19, वाणिज्यिक कर- GST भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित है।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर बेंच में सभी श्रेणियों के मामलों को सोमवार से शुक्रवार तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
बेंच के सामने रोजाना पेश होने वाले मामलों की कार्य सूची GSTAT के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर “कॉज़ लिस्ट” टैब के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाएगी।
ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल
ट्रिब्यूनल प्रशासन ने सभी हितधारकों, वकीलों और करदाताओं से अपील की है कि वे अपने मामलों की ताजा स्थिति और तारीखों की जानकारी के लिए नियमित रूप से पोर्टल को चेक करते रहें।

🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
