Rajasthan News: “105 KM दूर से पानी ला सकते हैं, तो 5 KM का अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?” हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
तीन तितली प्रजातियों का किया गया चयन
राजकीय तितली के चयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक एवं पारिस्थितिक मानकों के आधार पर निम्नलिखित तीन तितली प्रजातियों का चयन किया गया है—
- Common Banded Peacock (कॉमन बैंडेड पीकॉक)
- Orange Oakleaf (ऑरेंज ओकलीफ)
- Spot Swordtail (स्पॉट स्वोर्डटेल)
इन प्रजातियों का चयन उनके पारिस्थितिक महत्व, राज्य में उपलब्धता, संरक्षण मूल्य, विशिष्टता (Uniqueness), पहचान की सरलता तथा जनसामान्य में आकर्षण (Charisma) जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर किया गया है।
31 अगस्त तक कर सकेंगे मतदान
वन विभाग द्वारा नागरिकों की राय प्राप्त करने हेतु Google Form के माध्यम से ऑनलाइन मतदान प्रारंभ किया गया है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी पसंद की तितली के पक्ष में मतदान कर सकता है। मतदान की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त जनमत एवं विशेषज्ञ समिति की अनुशंसाओं के आधार पर राज्य की राजकीय तितली के नाम का अंतिम प्रस्ताव तैयार कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रदेश के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनों से अपील की है कि वे इस जनभागीदारी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता के इस महत्वपूर्ण प्रतीक के चयन में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।
इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बड़ा हमला, 7 धमाकों से दहला इलाका, आग की लपटें उठीं
Google Form के माध्यम से ऐसे करें मतदान
इच्छुक नागरिक Google Form के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए इस लिंक https://forms.gle/7Mqa1kBLx4dnFA6b7 पर क्लिक करें।