रेलवे ने दुर्गापुजा के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप चलेगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची पूजा विशेष ट्रेन अजमेर स्टेशन से 2 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को 27 नवंबर तक 9 ट्रिप के लिए चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन अजमेर से रात 23:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोपाल रेल मंडल के गुना स्टेशन 9:10 बजे आगमन कर विभिन्न बीच के स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रविवार को रांची स्टेशन 7:30 बजे पहुंचेगी।


