Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित चेचट टनल को आज से ट्रॉयल के लिए खोल दिया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने झालावाड़ और मध्य प्रदेश की ओर से कोटा आने वाले वाहनों के लिए टनल-1 का संचालन शुरू कर दियागया है. यह ट्रायल करीब 2 महीने तक चलेगा. NHAI के परियोजना निदेशक संदीप आहवाल ने बताया कि फिलहाल झालावाड़ से कोटा की ओर आने वाले वाहन टनल-1 से गुजरेंगे. करीब 15 दिन बाद कोटा से झालावाड़ जाने वाले वाहनों के लिए दूसरी टनल भी शुरू कर दी जाएगी.
टनल शुरू होने से दरा की नाल पर लगने वाले लंबे जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अनुमान है कि करीब 50% यातायात टनल से गुजरने लगेगा, जिससे हाईवे पर दबाव कम होगा.
आज ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
दरा में बन रहे रेलवे अंडरपास के दूसरे हिस्से के गर्डर हटाने के कार्य के चलते आज रात 12 बजे तक कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इस दौरान आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को प्राथमिकता दी जाएगी. रेलवे अंडरपास के दूसरे हिस्से के गर्डर हटाने और ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अंडरपास का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच जाएगा, इसके अगले दो से तीन महीने में अंडरपास शुरू होने की संभावना है, जिससे दरा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुगम हो जाएगी.
मुकुंदरा टनल राजस्थान की सबसे लंबी सड़क टनल मानी जा रही है. इसकी कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है, जिसमें 3.3 किलोमीटर मुख्य टनल और 1.6 किलोमीटर कट एंड कवर सेक्शन शामिल है. टनल की चौड़ाई करीब 38 मीटर है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।