CG Census Update: रायपुर जिले में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक जनगणना से जुड़ा विशेष सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली और सड़क समेत सभी 9 सेक्शन का डाटा कलेक्ट किया जाएगा। इस सर्वे को एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन ने सर्वे के लिए 400 लोगों की टीम तैयार की है। इस चरण में अस्पताल, संस्थान में जाकर सर्वेयर जानकारी जुटाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी से लेकर सीएमओ तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर एक गांव और शहर के 1-1 व्यक्ति की नियुक्ति की गई है।


