Agniveer Recruitment Result 2026: भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें रायपुर जिले के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित हुए हैं। इन पात्र अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के माध्यम से निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।


