रायपुर : रायपुर गोंदवारा ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे का पाइप रखकर रेल आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। घटना 18 अगस्त की शाम करीब 5.20 बजे रेलवे ट्रैक केएम नंबर 827/24 बी पर हुई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर करीब 1.5 इंच मोटा और 7 फीट लंबा लोहे का पाइप रख दिया था। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी। ट्रैक पर पाइप रखे होने से रेल आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई की।


