जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से त्योहारी सीजन में हवाई सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। 1 सितंबर से जयपुर और मुंबई के बीच पांच नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। वहीं अक्टूबर से अकासा एयर जयपुर से बेंगलूरू और मुंबई के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी। इसके साथ ही गल्फ संकट के कारण प्रभावित हुई दुबई और मिडिल ईस्ट की उड़ानें भी अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।
जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई! ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो
1 सितंबर से जयपुर-मुंबई के बीच 5 नई उड़ानें
त्योहारी सीजन में जयपुर से यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए एयरलाइंस ने उड़ानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, 1 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच जयपुर और मुंबई के बीच पांच नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। इन उड़ानों के शुरू होने से जयपुर और मुंबई के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यात्रियों को इस रूट पर सफर के लिए पहले की तुलना में ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे।
अकासा एयर शुरू करेगी जयपुर से बेंगलूरू और मुंबई की उड़ान
अक्टूबर में अकासा एयर भी जयपुर एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। एयरलाइन जयपुर से बेंगलूरू और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि अकासा एयर इन दो रूटों के अलावा जयपुर से अन्य शहरों के लिए भी उड़ान शुरू करने में रुचि दिखा रही है। इससे जयपुर से घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के पास एक और एयरलाइन का विकल्प उपलब्ध होगा।
दुबई और मिडिल ईस्ट की उड़ानें भी सामान्य
गल्फ संकट के दौरान जयपुर से मिडिल ईस्ट के कई रूट प्रभावित हुए थे। अब इन उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। जयपुर-दुबई रूट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट ने दोबारा उड़ान सेवाएं शुरू कर दी हैं। मिडिल ईस्ट के अन्य रूटों पर भी परिचालन सामान्य होने लगा है। इससे त्योहारी सीजन में विदेश जाने वाले यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण
विंटर शिड्यूल से बढ़ेंगे नए विकल्प
अक्टूबर के अंत में लागू होने वाले विंटर शिड्यूल के साथ जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को नए शहरों के लिए अतिरिक्त उड़ान विकल्प मिल सकते हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बढ़ोतरी से त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।