ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE
देवस्थान विभाग के एडीसी गीतेश श्री ने बताया कि यात्री दिल्ली से शाम 4 बजे उड़ान भरते हैं। अगले दिन काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन करने के बाद दोपहर 2 बजे काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान पकड़ते हैं।
विभाग के मुताबिक इस साल 21 जुलाई से काठमांडू की यात्रा शुरू हुई है। अब तक करीब 800 से अधिक तीर्थ यात्री इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाका काठमांडू से दूर
देवस्थान विभाग के अधिकारियों के अनुसार नेपाल और चीन की सीमा पर जिस इलाके में बाढ़ आई है, उसका काठमांडू पर असर नहीं है। विभाग का कहना है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नेपाल गए सभी यात्री सुरक्षित हैं और अपनी यात्रा पूरी कर राजस्थान लौट रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा से लौटे यात्री ने जताया आभार
राजस्थान से अमरनाथ यात्रा पर गए राजकुमार गोयल ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही यात्रा से लौटे हैं। उनके मुताबिक यात्रा अच्छी रही।नेपाल में बाढ़ की जानकारी सामने आने के बाद गोयल ने समय पर घर लौट आने पर भगवान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय से घर लौटना ईश्वर की कृपा रही।
Cyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई
टूर ऑपरेटर भी दे रहे जानकारी
नेपाल यात्रा को लेकर टूर ऑपरेटर महेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनका कोई ग्रुप नेपाल के दौरे पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर उनके टूर में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया जाता है।
फिलहाल राजस्थान के देवस्थान विभाग का कहना है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत काठमांडू जाने वाले यात्रियों की यात्रा सामान्य रूप से जारी है।