NEET UG 2026: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के तहत पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी हो गया है. इसके तहत जनरल कैटेगरी में नीट यूजी की ऑल इंडिया रैंक 14220 और 589 नंबर वाले कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई है, जबकि सेंट्रल काउंसलिंग के पहले राउंड में 22342 रैंक और 572 अंक पर सीट अलॉट हुई थी. राजस्थान की काउंसलिंग में क्लोजिंग रैंक 8122 अंक ऊपर गई है, जबकि अंकों की बात की जाए तो यह 17 नंबर ऊंची गई है.
निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जयपुर का सवाई मान सिंह मेडिकल (SMS) कॉलेज सभी उम्मीदवारों की पहली पसंद रहा है. वहीं, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जैसलमेर सबसे कम ने पसंद किया है. राजस्थान में सरकारी एमबीबीएस सीटों पर एनआरआई कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 1039206 रही है, जिस पर 205 अंक है. अन्य राज्य के एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 996205 रही है. इस पर नीट यूजी का स्कोर 213 अंक है.
काउंसलिंग के आगे के पीरियड में इन बातों का रखें ध्यान
- कैंडिडेट 5 सितंबर तक ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर सकेंगे. यह रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी व पासवर्ड से जनरेट होगा. इसी समय सीमा में उन्हें अलॉटमेंट लेटर में प्रथम वर्ष की ट्यूशन फीस भी ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी.
- ऐसे कैंडिडेट जिन्हें सरकारी या प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज का अलॉटमेंट हुआ है, 5 सितंबर तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में ओरिजिनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थिति देनी है.
- कैंडिडेट को 4 सेट्स में एप्लीकेशन फॉर्म का फाइनल प्रिंट और उसमें मांगे गए सभी चार सेट फोटोकॉपी के साथ ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी लेकर जाने हैं.
- अलॉटमेंट लेटर में दी गई फीस की ऑनलाइन पेमेंट की स्लिप भी साथ लेकर जानी है.
- राजस्थान नीट यूजी राज्यस्तरीय काउंसलिंग का प्रथम राउंड अलॉटमेंट है. कैंडिडेट अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं तो वह फ्री एग्जिट का ऑप्शन भी ले सकता है.
- इस तरह से कैंडिडेट सेकंड राउंड अलॉटमेंट प्रक्रिया मे भी दोबारा शामिल हो सकेगा.
- अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट है तो कॉलेज डेस्क पर इसकी स्वीकृति देनी है. इसके बाद आगे के राउंड में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है. यह सारी प्रक्रिया कैंडिडेट्स को स्वयं उपस्थित होकर करनी है.
सरकारी व राजमेस कोलेज की सरकारी फीस पर एमबीबीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक :-
| कैटेगिरी | रैंक | नीट यूजी स्कोर |
| जनरल बॉयज | 14220 | 589 |
| जनरल गर्ल्स | 13956 | 589 |
| ओबीसी बॉयज | 14412 | 588 |
| ओबीसी गर्ल्स | 14349 | 588 |
| ईडब्ल्यूएस बॉयज | 16083 | 584 |
| ईडब्ल्यूएस गर्ल्स | 16186 | 584 |
| एमबीसी बॉयज | 21222 | 574 |
| एमबीसी गर्ल्स | 22534 | 572 |
| एससी बॉयज | 75230 | 512 |
| एससी गर्ल्स | 76486 | 511 |
| एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल) | 79028 | 509 |
| एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल) | 83919 | 505 |
| एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया) | 259741 | 406 |
| एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया) | 258116 | 406 |
सरकारी व राजमेस कोलेज की मैनेजमेंट फीस पर एमबीबीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक :
| कैटेगिरी | रैंक | नीट यूजी स्कोर |
| जनरल बॉयज | 51035 | 534 |
| जनरल गर्ल्स | 50610 | 535 |
| ओबीसी बॉयज | 52672 | 533 |
| ओबीसी गर्ल्स | 52622 | 533 |
| ईडब्ल्यूएस बॉयज | 63056 | 522 |
| ईडब्ल्यूएस गर्ल्स | 64913 | 521 |
| एमबीसी बॉयज | 66912 | 519 |
| एमबीसी गर्ल्स | 90078 | 500 |
| एससी बॉयज | 305417 | 387 |
| एससी गर्ल्स | 307268 | 387 |
| एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल) | 235211 | 416 |
| एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल) | 246139 | 411 |
| एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया) | 1150300 | 185 |
| एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया) | 1088174 | 195 |
सरकारी व राजमेस कोलेज की सरकारी फीस पर बीडीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक:-
| कैटेगिरी | रैंक | नीट यूजी स्कोर |
| जनरल बॉयज | 41492 | 546 |
| जनरल गर्ल्स | 38157 | 549 |
| ओबीसी बॉयज | 46041 | 540 |
| ईडब्ल्यूएस बॉयज | 46482 | 539 |
| ईडब्ल्यूएस गर्ल्स | 42575 | 544 |
| एमबीसी बॉयज | 54349 | 531 |
| एमबीसी गर्ल्स | 52535 | 533 |
| एससी बॉयज | 168984 | 449 |
| एससी गर्ल्स | 159496 | 454 |
| एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल) | 181739 | 442 |
| एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल) | 187809 | 442 |
| एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया) | 319761 | 382 |
| एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया) | 395431 | 356 |


