CG Crime: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है।


