शक्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया. वे सशस्त्र बलों में टू-स्टार रैंक हासिल करने वाली पहली गैर-चिकित्सकीय महिला अधिकारी बनी हैं. शक्ति शर्मा ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायुसेना मुख्यालय में सहायक वायुसेना प्रमुख (शिक्षा) का पदभार संभाला है.
शक्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया. वे सशस्त्र बलों में टू-स्टार रैंक हासिल करने वाली पहली गैर-चिकित्सकीय महिला अधिकारी बनी हैं. शक्ति शर्मा ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायुसेना मुख्यालय में सहायक वायुसेना प्रमुख (शिक्षा) का पदभार संभाला है.
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान
भारतीय सशस्त्र बलों (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) में शक्ति शर्मा एयर वाइस मार्शल या इसके समकक्ष पद तक पहुंचने वाली पहली गैर-चिकित्सकीय महिला अधिकारी बन गई हैं. इससे पहले केवल मेडिकल कोर की महिला अधिकारियों ने इस ऊंचाई को छुआ था.
बता दें कि कि शक्ति शर्मा को 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की शिक्षा शाखा में कमीशन मिला था. इसके बाद शक्ति शर्मा का सफर टू-स्टार रैंक अफसर तक पहुंच गया है.
शक्ति शर्मा के नाम सैनिक स्कूल की पहली महिला प्रधानाचार्य बनने का भी रिकॉर्ड है. वे तीनों सेनाओं में पहली महिला अधिकारी थीं, जिन्हें किसी सैनिक स्कूल का प्रिंसिपल बनाया गया था. यह अनूठा रिकॉर्ड तब बना जब उनको हरियाणा के कपूरथला सैनिक स्कूल की संस्था प्रधान नियुक्त किया था.
बच्चों से भरी ACI और DPS स्कूल बसों की भिड़ंत, CCTV में कैद हुआ हादसा
सैनिक स्कूल प्रधानाचार्य पद पर उन्होंने अगस्त 2015 से मई 2017 तक इस पद पर सेवा दी हैं. इस दौरान उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा के संस्कारों से सैकड़ों युवाओं का मार्गदर्शन किया. बता दें कि भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है-“नभः स्पृशं दीप्तम्” . इसका मतलब गौरव के साथ आकाश को छूना है और शक्ति शर्मा ने इस वाक्य को चरितार्थ किया है.
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
