Kota Division Trains: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. यात्रियों की लगातार बढ़ती आवाजाही और अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी महत्वपूर्ण विशेष रेलसेवाओं की संचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा ली गई इस नई व्यवस्था के तहत इन सभी ट्रेनों का संचालन अब आठ अतिरिक्त फेरों के साथ 15 सितंबर 2026 तक जारी रखा जाएगा.
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है. फेस्टिव सीजन और दैनिक यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों का विस्तार बेहद जरूरी था. रेलवे के इस कदम से जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, मथुरा और भरतपुर मार्ग पर यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों और आम लोगों को आवागमन में सीधी राहत मिलेगी.
किन ट्रेनों की बढ़ी संचालन अवधि
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार, जिन तीन जोड़ी विशेष रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाई गई है, उनमें गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट विशेष रेलसेवा शामिल है. इसके अलावा गाड़ी संख्या 05493/05494 दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन भी अब 15 सितंबर 2026 तक पूर्ववत जारी रहेगा. इन ट्रेनों के चलने से सोगरिया और दुर्गापुरा रूट के यात्रियों को काफी फायदा होगा.

भरतपुर तक जारी रहेगा जयपुर-बयाना ट्रेन का विस्तार
इसके साथ ही रेलवे ने गाड़ी संख्या 19721/19722 जयपुर-बयाना-जयपुर विशेष रेलसेवा के भरतपुर तक बढ़ाए गए विस्तार की अवधि को भी 15 सितंबर 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है. इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान यह ट्रेन जयपुर से भरतपुर और भरतपुर से जयपुर के बीच अपनी सेवाएं प्रदान करेगी. रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की नवीनतम समय-सारणी, रूट और ठहराव की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें.