CG flight News: बिलासपुर से दिल्ली जा रहे अलायंस एयर के विमान में शुक्रवार को हवा में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान विमान का एक इंजन फेल हो गया। विमान में क्रू सदस्यों समेत कुल 54 यात्री सवार थे। तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।बताया जा रहा है कि मेरठ के आसपास पायलट को विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।


