CG teacher recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत संचालित इन स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक के कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल और प्रयोगशाला सहायक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया सितंबर में शुरू होने की संभावना है, जबकि कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है।


