Raipur Non Veg Ban: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। इसे विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। जिसको लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है। वहीं गणेश चतुर्थी और जैन समाज के पर्युषण पर्व समेत पांच प्रमुख पर्वों को देखते हुए राजधानी रायपुर में मांस मटन की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में रायपुर नगर निगम आदेश भी जारी कर दिया है।


