जिला प्रशासन की ओर से भर्ती रैली के दौरान पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, साफ-सफाई, बेरिकेडिंग और बिजली आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा सेवाओं के लिए एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा गया है।
CGPSC का बड़ा फैसला! 265 पदों के लिए 20 सितंबर से होने वाला इंटरव्यू स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख
कानून व्यवस्था और ट्रैफिक पर भी फोकस
भर्ती रैली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग को पर्याप्त जाप्ता तैनात करने और रैली के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रैली स्थल के आसपास अस्थायी अन्नपूर्णा रसोई लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, सेना की ओर से लगाए जाने वाले डोम और टेंट को सिंथेटिक ट्रैक के बाहर स्थापित करने को कहा गया है, ताकि स्टेडियम के ट्रैक को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।
बीजापुर में सर्चिंग के दौरान माओवादी ठिकाने से हथियार और विस्फोटक बरामद, 49 जिंदा राउंड समेत कई सामान जब्त
करीब 13 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना
सेना भर्ती अधिकारी कर्नल हरीशचंद्र ने बताया कि भर्ती रैली में जयपुर और सीकर क्षेत्र के विभिन्न उपखंडों से पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रैली में करीब 13 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रैली स्थल और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर जोर दिया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।