रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन की जा रही है। ई-कोर्ट के तहत सीमांकन आवेदन के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन मॉड्यूल को लाइव कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था को लेकर आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।



