इसी बीच गणपति विसर्जन और ऐतिहासिक गणेश झांकियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राजधानी रायपुर में गणेश झांकी के आयोजन की तारीख बदल दी गई है। पहले आयोजन समितियों और पुलिस के बीच हुई बैठक में झांकी के लिए रविवार 27 सितंबर की तारीख तय की गई थी। हालांकि, लगातार बारिश को देखते हुए अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
50 हजार का जुर्माना माफ, बदले में वकील को खिलाने होंगे समोसे और पिलानी होगी चाय; दिल्ली HC का अनोखा आदेश
अब रायपुर में गणेश झांकी 28 सितंबर, सोमवार को निकाली जाएगी। बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए आयोजन की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
राजनांदगांव में भी बदली गई तारीख
रायपुर के अलावा राजनांदगांव में भी गणेश झांकी के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया है। यहां गणेश झांकी यात्रा अब 26 सितंबर, शनिवार को आयोजित की जाएगी।
पुलिस और आयोजन समितियों के बीच हुई थी बैठक
गणेश विसर्जन और झांकी प्रदर्शन को लेकर दो दिन पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और आयोजन समितियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। बैठक में झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात मार्ग में बदलाव, आयोजन का समय, डीजे समेत कई व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए थे।
क्या रूस यूरोप पर करेगा ड्रोन अटैक? इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा
इसी बैठक में रायपुर में झांकी के लिए 27 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए अब तारीख में बदलाव किया गया है। अब राजधानी में ऐतिहासिक गणेश झांकी 28 सितंबर को निकाली जाएगी।