दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की तारीख बढ़ी, 30 अक्टूबर तक मौका
मालाखेड़ा स्टेशन पर रुकेगी रानीखेत एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 28 सितंबर 2026 से लागू होगी और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी।
ट्रेन मालाखेड़ा स्टेशन पर सुबह 7:46 बजे पहुंचेगी और 7:48 बजे रवाना होगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का ठहराव 27 सितंबर 2026 से शुरू हो गया है। यह ट्रेन मालाखेड़ा स्टेशन पर शाम 5:20 बजे पहुंचेगी और 5:22 बजे प्रस्थान करेगी।
इस ठहराव से मालाखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रानीखेत एक्सप्रेस से यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी
गाजियाबाद यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते गाड़ी संख्या 19031 साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा 4 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
यह ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय दिल्ली, दिल्ली शाहदरा, नोली, शामली और टपरी होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, सकौती टांडा, मुजफ्फरनगर और देवबंद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय परिवर्तित मार्ग और ठहराव व्यवस्था को ध्यान में रखने की अपील की है।
CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल
अजमेर-सियालदह ट्रेन 1 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी
लिंक रैक की देरी के कारण गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह रेलसेवा 27 सितंबर 2026 को अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी।
यह ट्रेन अजमेर से दोपहर 12:50 बजे के बजाय 1 घंटे 30 मिनट की देरी से दोपहर 2:20 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और संचालन से संबंधित ताजा जानकारी जांचने की अपील की है।