डिजिटल बीमारी इंसानों तक सीमित नहीं, AI भी झेल रहा है ‘ब्रेन रॉट’ का असर; नई स्टडी का चौंकाने वाला खुलासा
एनर्जी की कमी महसूस होना
जब हार्ट अपना काम ठीक से नहीं करता है, तब शरीर को थकावट महसूस होने लगती है। अगर आपको एनर्जी की कमी महसूस हो रही है, तो आपको दिल से जुड़ी बीमारी होने की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा जो लोग हार्ट डिजीज से जूझ रहे होते हैं, उन्हें चक्कर आना या फिर बेहोशी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सीमा सुरक्षा बल में नौकरी! कॉन्स्टेबल के लिए रिक्रूटमेंट शुरू, पूरी प्रक्रिया जानें
सांस फूलने की समस्या होने पर हो जाएं सावधान
क्या आपको अक्सर सांस फूलने की समस्या से जूझना पड़ता है? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। सीने में दर्द या फिर भारीपन महसूस होना, ये लक्षण भी हार्ट रिलेटेड डिजीज का संकेत साबित हो सकता है। दिल की धड़कन के तेज हो जाने पर भी आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
Chhattisgarh : कांगेर घाटी में नई उपलब्धि, ग्रीन गुफा की खोज… 200 मीटर तक पहुंची टीम
बेवजह पसीना आना मामूली लक्षण नहीं
बिना मेहनत किए पसीना आना, जरूरी नहीं है कि ये लक्षण मामूली हो। बेवजह पसीना आना, दिल से जुड़ी बीमारी का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा पैरों में या फिर टखनों में सूजन पैदा होना भी हार्ट डिजीज की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।