समस्याएं सुलझाने का झांसा देकर करता था ठगी, 78 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा, वासुदेवन आर गिरफ्तार
‘लिफ्ट-ऑफ’ से तात्पर्य रॉकेट का पृथ्वी की सतह से अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरना है। ‘स्प्लैशडाउन’ एक अंतरिक्ष यान का पैराशूट की सहायता से किसी समुद्री क्षेत्र में उतरना है। शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन पर अपने एक घंटे के भाषण में कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य आपको अपने साथ इस यात्रा पर ले जाना और सुनना है कि मैंने क्या अनुभव किया है, ताकि आप इसे (अंतरिक्ष उड़ान) मेरे साथ महसूस कर सकें।
शुक्ला ने बताया कि उन्होंने एक थैली से नमूने निकालने के लिए सिरिंज का इस्तेमाल करते हुए कम से कम तीन घंटे खुद को घुमाया, ताकि यह अध्ययन किया जा सके कि सूक्ष्म शैवाल, जो घने पोषण का स्रोत है, अंतरिक्ष में कैसे बढ़ता है। ‘‘पृथ्वी पर, जब किसी सिरिंज में हवा का बुलबुला होता है, तो आप उसे थोड़ा सा दबा सकते हैं। हवा का बुलबुला बाहर निकल जाएगा, या थैली को उल्टा कर दें और वह ऊपर आ जाएगी।
Exercise Trishul 2025: तीनों सेनाओं से लेकर BSF-कोस्ट गार्ड तक, पहली बार मल्टी-डोमेन वॉरफेयर का शक्ति प्रदर्शन
हालांकि अंतरिक्ष में ऐसा नहीं होता। शुक्ला को एक थैली से सूक्ष्म शैवाल प्रयोग के नमूने एकत्र करने थे और उन्हें एक छोटे से बॉक्स में भरकर फ्रीजर में रखना था, ताकि उन्हें पृथ्वी पर वापस लाया जा सके। जब बुलबुला होता है, तो एकमात्र चीज जो काम करती है, वह यह है कि आपको स्वयं सेंट्रीफ्यूज बनना पड़ता है। उन्हें प्रत्येक नमूने के लिए सेंट्रीफ्यूजिंग के चार-पांच चक्कर लगाकर 36 नमूने एकत्र करने पड़े। तो, बिना हवा के नमूने निकालने के लिए मुझे इतने चक्कर लगाने पड़े। नमूने निकालने और उन्हें छोटे डिब्बों में रखने के लिए मुझे तीन घंटे तक लगातार चक्कर लगाना पड़ा।