Rajasthan News: राजस्थान ने माइनिंग सेक्टर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने बिलाड़ा (जोधपुर) में लाईमस्टोन के 8 प्री-एम्बेडेड मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसने आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर एक साथ इतने ब्लॉकों की नीलामी की है। खान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि इन ब्लॉकों के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां जैसे माइनिंग प्लान, पर्यावरण अनुमति, फॉरेस्ट क्लीयरेंस और अन्य औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। इससे नीलाम खानों में शीघ्र खनन कार्य शुरू हो सकेगा, जिससे रोजगार, निवेश और राजस्व के नए अवसर खुलेंगे। यह पहल “ईज ऑफ डूइंग माइनिंग” की दिशा में एक बड़ा कदम है।
राजस्थान बना अग्रणी राज्य
राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने 8 प्री-एम्बेडेड मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी शुरू की। गुजरात ने हाल ही में केवल एक ब्लॉक की नीलामी की थी।
आरएसएमईटी की भूमिका
राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (RSMET) को नोडल एजेंसी बनाकर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने और ई-नीलामी की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई है।
Gold Rate Today: रविवार को सोना चढ़ा या उतरा? देखें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड का नया भाव
नीलामी की प्रक्रिया और तिथियां
भारत सरकार के ई-पोर्टल एमएसटीसी प्लेटफॉर्म पर 7 नवंबर को निविदा सूचना जारी हुई। 24 नवंबर तक बिड दस्तावेज पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे और बिड लगाने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तय की गई है।


