Rajasthan High Court : राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने राजस्थान न्यायिक सेवा मुख्य (आरजेएस) परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। सिविल जज संवर्ग में सीधी भर्ती के लिए 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, जिन्हें साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से योग्य घोषित किया गया है।


