Rajasthan News: राजस्थान सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 की परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट से बड़ा अपडेट आया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने ओवरएज अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने वाले एकलपीठ के 31 अक्टूबर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है, जो एकलपीठ के आदेश के बाद 2025 की SI भर्ती में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे थे।


