Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में नए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार ने एक ही बार में 48 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए. कई सीनियर अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां मिली हैं. सबसे बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यालय में हुआ, जहां अखिल अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. शिखर अग्रवाल को उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.






