CG Weather Alert: राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ठंड की वापसी नवंबर अंत तक हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. यही नहीं मौसम विभाग ने उत्तरी छग के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की आशंका भी जताई है. हालांकि इसके बाद आगामी 2 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. बदली-बारिश जैसी कोई स्थिति प्रदेश में नहीं है. पूरे राज्य में मौसम शुष्क ही रहा. आने वाले 24 घंटों दौरान भी मौसम शुष्क ही रहेगा. नवंबर की शुरुआत में ठंड के अहसास के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में पुनः वृद्धि हो गई थी. इस कारण ठंड नवंबर के पहले पखवाड़े की तुलना में कम हो गई थी. माहांत तक इसमें पुनः वृद्धि हो जाएगी. ठंड में उबला अंडा, पहली बार दाम चिल्हर में आठ रुपए.


