Ashwini Ganapathi: कर्नाटक की अश्विनी गणपति ने यह साबित कर दिया कि हौसला, जुनून और आत्मविश्वास के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। 39 वर्ष की उम्र में उन्होंने जापान की सबसे कठिन रेस “डीप जापान अल्ट्रा 100 (Deep Japan Ultra 100)” को 45 घंटे बिना सोए, बर्फीले पहाड़ों और कठोर मौसम के बीच 173 किलोमीटर दौड़ कर पूरा किया। सबसे खास बात है कि वह इस दौड़ को पूरा करने वाली एकमात्र गैर जापानी प्रतिभागी बनीं। अश्विनी गणपति ने न सिर्फ एक रेस जीती, बल्कि दुनिया को दिखा दिया कि महिलाएं जब ठान लेती हैं, तो असंभव को भी संभव बना सकती हैं।



