बीजापुर : जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही और धांधली का मामला सामने आया है. कलेक्टर संबित मिश्रा के कड़े रुख के बाद, पापनपाल उपार्जन केंद्र में मिली गंभीर अनियमितताओं के चलते खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक बर्खास्त कर दिया गया है. तहसीलदार पंचराम सलामे और जिला विपणन अधिकारी तामेश सिंह नागवंशी की संयुक्त टीम ने पापनपाल केंद्र का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान अधिकारियों के होश उड़ गए जब भौतिक सत्यापन में 384 क्विंटल धान कम पाया गया. जांच टीम ने पाया कि स्टॉक में भारी अंतर: कागजों और मौके पर मौजूद धान की मात्रा में बड़ा अंतर मिला.


