Rajasthan News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी हुई है। एसआईटी प्रभारी एसीपी छवि शर्मा अब तक साध्वी के पिता वीरमनाथ, सेवादार सुरेश, प्रेक्षा अस्पताल के डॉ. प्रवीण जैन, इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंगकर्मी देवीसिंह राजपुरोहित सहित 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। एफएसएल में भेजे गए विसरा सैंपल की रिपोर्ट जल्द देने के लिए डीसीपी (पश्चिम) विनीत बंसल ने पत्र लिखा है, लेकिन आने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है।


