Rajasthan Panchayat Elections: पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर नमित मेहता ने चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) की नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं उदयपुर में पंचायत समितियों का समीकरण पिछले कुछ समय में काफी बदला है।


