CG News : पोस्ट ऑफिस में 3 करोड़ का बड़ा घोटाला! ब्रांच मैनेजर महीनों से फरार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें- हर 2 साल में नहाने वाले तौलिए को बदल लेना चाहिए। लंबे समय तक पुराने तौलिए का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। इसके अलावा ध्यान रहे कि एक हफ्ते में कम से कम 2 बार नहाने के तौलिए को जरूर धोएं जिससे तौलिए पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा न होती रहे। इसके अलावा हर साल चप्पल भी बदल लेनी चाहिए। हर रोज चप्पल पहनने से स्लिपर्स में पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमने लगता है।
चादर और पिलो कवर- जरूरी नहीं है कि बिस्तर पर बिछाने वाली चादर अगर फटे नहीं, तो आप इसे सालों साल तक इस्तेमाल करते रहें। हर 2 से 3 सालों में चादर को बदलने की सलाह दी जाती है। चादर की तरह आपको अपने पिलो के कवर को भी 2 से 3 साल में बदल लेना चाहिए। चादर हो या फिर पिलो कवर, इनके अंदर पसीना, डेड स्किन, बॉडी ऑयल और धूल जमा होती रहती है, इसलिए इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।
CG Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, आसमान छू रही लपटें और धुएं का गुबार, इलाके में मचा आतंक
गौर करने वाली बात- अगर आप प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक से दो साल के अंदर इसे बदल लेना चाहिए। सालों साल तक एक ही प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे यूज करने से इनके छोटे-छोटे क्रैक्स पर बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकती है। अगर आप रीयूजेबल वॉटर बॉटल का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 महीने के अंदर इसे बदल लेना चाहिए।