Raipur D.Ed Candidates Protest : रायपुर के तूता धरना स्थल पर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 57 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होते जा रहा है. अभ्यर्थियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अंगारों पर चलकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें 4 अभ्यर्थी घायल हो गए. स्थिति तनावपूर्ण को कंट्रोल करने पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया, जिससे कुछ अभ्यर्थी घायल हुए हैं. प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पकड़कर सेंट्रल जेल लाया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान डीएड अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. वॉटर कैनन के इस्तेमाल से दो युवतियां बेहोश हो गईं. लगभग एक घंटे तक एम्बुलेंस का इतंजार किया गया.


