RTE School Admission Application: राजस्थान में हाल ही में राइट टू एजुकेशन (RTE) का मुद्दा खूब उठा था, विपक्ष ने RTE के तहत एडमिशन नहीं कराए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा था. इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए निजी विद्यालयों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटों पर RTE के तहत निःशुल्क प्रवेश प्रदान करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में राज्यों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान अवसर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है.


