Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पंचायत राज संस्थाओं के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसके अनुसार प्रदेश में अब कुल 4 करोड़ 2 लाख 20 हजार 734 मतदाता अपनी ग्रामीण सरकार चुनेंगे। यह चुनाव राजस्थान की 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों के भविष्य का फैसला करेगा।


